Friday 28 July 2017

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เคญीเคฎ เคฎें เคฅा 10 เคนเฅ›ाเคฐ เคนाเคฅिเคฏों เค•ा เคฌเคฒ

                      पौराणिक कथाएँ

        "भीम में था 10 हज़ार हाथियों का बल"

पाण्डु पुत्र भीम के बारे में माना जाता है की उसमे दस हज़ार हाथियों का बल था जिसके चलते एक बार तो उसने अकेले ही नर्मदा नदी का प्रवाह रोक दिया था।  लेकिन भीम में यह दस हज़ार हाथियों का बल आया कैसे इसकी कहानी बड़ी ही रोचक है।

कौरवों का जन्म हस्तिनापुर में हुआ था जबकि पांचो पांडवो का जन्म वन में हुआ था।  पांडवों के जन्म के कुछ वर्ष पश्चात पाण्डु का निधन हो गया। पाण्डु की मृत्यु के बाद वन में रहने वाले साधुओं ने विचार किया कि पाण्डु के पुत्रों, अस्थि तथा पत्नी को हस्तिनापुर भेज देना ही उचित है। इस प्रकार समस्त ऋषिगण हस्तिनापुर आए और उन्होंने पाण्डु पुत्रों के जन्म और पाण्डु की मृत्यु के संबंध में पूरी बात भीष्म, धृतराष्ट्र आदि को बताई। भीष्म को जब यह बात पता चली तो उन्होंने कुंती सहित पांचो पांण्डवों को हस्तिनापुर बुला लिया।

हस्तिनापुर में आने के बाद पाण्डवों केवैदिक संस्कार सम्पन्न हुए। पाण्डव तथा कौरव साथ ही खेलने लगे। दौडऩे में, निशाना लगाने तथा कुश्ती आदि सभी खेलों में भीम सभी धृतराष्ट्र पुत्रों को हरा देते थे। भीमसेन कौरवों से होड़ के कारण ही ऐसा करते थे लेकिन उनके मन में कोई वैर-भाव नहीं था। परंतु दुर्योधन के मन में भीमसेन के प्रति दुर्भावना पैदा हो गई। तब उसने उचित अवसर मिलते ही भीम को मारने का विचार किया।

दुर्योधन ने एक बार खेलने के लिए गंगा तट पर शिविर लगवाया। उस स्थान का नाम रखा उदकक्रीडन। वहां खाने-पीने इत्यादि सभी सुविधाएं भी थीं। दुर्योधन ने पाण्डवों को भी वहां बुलाया। एक दिन मौका पाकर दुर्योधन ने भीम के भोजन में विष मिला दिया। विष के असर से जब भीम अचेत हो गए तो दुर्योधन ने दु:शासन के साथ मिलकर उसे गंगा में डाल दिया। भीम इसी अवस्था में नागलोक पहुंच गए। वहां सांपों ने भीम को खूब डंसा जिसके प्रभाव से विष का असर कम हो गया। जब भीम को होश आया तो वे सर्पों को मारने लगे। सभी सर्प डरकर नागराज वासुकि के पास गए और पूरी बात बताई।

तब वासुकि स्वयं भीमसेन के पास गए। उनके साथ आर्यक नाग ने भीम को पहचान लिया। आर्यक नाग भीम के नाना का नाना था। वह भीम से बड़े प्रेम से मिले। तब आर्यक ने वासुकि से कहा कि भीम को उन कुण्डों का रस पीने की आज्ञा दी जाए जिनमें हजारों हाथियों का बल है। वासुकि ने इसकी स्वीकृति दे दी। तब भीम आठ कुण्ड पीकर एक दिव्य शय्या पर सो गए।

जब दुर्योधन ने भीम को विष देकर गंगा में फेंक दिया तो उसे बड़ा हर्ष हुआ। शिविर के समाप्त होने पर सभी कौरव व पाण्डव भीम के बिना ही हस्तिनापुर के लिए रवाना हो गए। पाण्डवों ने सोचा कि भीम आगे चले गए होंगे। जब सभी हस्तिनापुर पहुंचे तो युधिष्ठिर ने माता कुंती से भीम के बारे में पूछा। तब कुंती ने भीम के न लौटने की बात कही। सारी बात जानकर कुंती व्याकुल हो गई तब उन्होंने विदुर को बुलाया और भीम को ढूंढने के लिए कहा। तब विदुर ने उन्हें सांत्वना दी और सैनिकों को भीम को ढूंढने के लिए भेजा।

उधर नागलोक में भीम आठवें दिन रस पच जाने पर जागे। तब नागों ने भीम को गंगा के बाहर छोड़ दिया। जब भीम सही-सलामत हस्तिनापुर पहुंचे तो सभी को बड़ा संतोष हुआ। तब भीम ने माता कुंती व अपने भाइयों के सामने दुर्योधन द्वारा विष देकर गंगा में फेंकने तथा नागलोक में क्या-क्या हुआ, यह सब बताया। युधिष्ठिर ने भीम से यह बात किसी और को नहीं बताने के लिए कहा।

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เค•्เคทेเคค्เคฐ เค•ा เคฎเคนเคค्เคต

                     पौराणिक कथाएँ

                      "क्षेत्र का महत्व"

जब महाभारत युद्ध होने का निश्चय हो गया तो उसके लिये जमीन तलाश की जाने लगी। श्रीकृष्ण जी बढ़ी हुई असुरता से ग्रसित व्यक्तियों को उस युद्ध के द्वारा नष्ट कराना चाहते थे। पर भय यह था कि यह भाई-भाइयों का, गुरु शिष्य का, सम्बन्धी कुटुम्बियों का युद्ध है। एक दूसरे को मरते देखकर कहीं सन्धि न कर बैठें इसलिए ऐसी भूमि युद्ध के लिए चुननी चाहिए जहाँ क्रोध और द्वेष के संस्कार पर्याप्त मात्रा में हों। उन्होंने अनेकों दूत अनेकों दिशाओं में भेजे कि वहाँ की घटनाओं का वर्णन आकर उन्हें सुनायें।

एक दूत ने सुनाया कि अमुक जगह बड़े भाई ने छोटे भाई को खेत की मेंड़ से बहते हुए वर्षा के पानी को रोकने के लिए कहा। पर उसने स्पष्ट इनकार कर दिया और उलाहना देते हुए कहा-तू ही क्यों न बन्द कर आवे? मैं कोई तेरा गुलाम हूँ। इस पर बड़ा भाई आग बबूला हो गया। उसने छोटे भाई को छुरे से गोद डाला और उसकी लाश को पैर पकड़कर घसीटता हुआ उस मेंड़ के पास ले गया और जहाँ से पानी निकल रहा था वहाँ उस लाश को पैर से कुचल कर लगा दिया।

इस नृशंसता को सुनकर श्रीकृष्ण ने निश्चय किया यह भूमि भाई-भाई के युद्ध के लिए उपयुक्त है। यहाँ पहुँचने पर उनके मस्तिष्क पर जो प्रभाव पड़ेगा उससे परस्पर प्रेम उत्पन्न होने या सन्धि चर्चा चलने की सम्भावना न रहेगी। वह स्थान कुरुक्षेत्र था वहीं युद्ध रचा गया।

कहा गया है विचारों एवं कर्मों के संस्कार भूमि में देर तक समाये रहते हैं। इसीलिए ऐसी भूमि में ही निवास करना चाहिए जहाँ शुभ विचारों और शुभ कार्यों का समावेश रहा हो।

इसी तरह की एक कथा श्रवण कुमार के जीवन से सम्बंधित है।

श्रवणकुमार के माता-पिता अंधे थे। वे उनकी सेवा पूरी तत्परता से करते, किसी प्रकार का कष्ट न होने देते। एक बार माता-पिता ने तीर्थ यात्रा की इच्छा की। श्रवण कुमार ने काँवर बनाकर दोनों को उसमें बिठाया और उन्हें लेकर तीर्थ यात्रा को चल दिया। बहुत से तीर्थ करा लेने पर एक दिन अचानक उसके मन में यह भाव आये कि पिता-माता को पैदल क्यों न चलाया जाय? उसने काँवर जमीन पर रख दी और उन्हें पैदल चलने को कहा। वे चलने तो लगे पर उन्होंने साथ ही यह भी कहा-इस भूमि को जितनी जल्दी हो सके पार कर लेना चाहिए। वे तेजी से चलने लगे जब वह भूमि निकल गई तो श्रवणकुमार को माता-पिता की अवज्ञा करने का बड़ा पश्चाताप हुआ और उसने पैरों पड़ कर क्षमा माँगी तथा फिर काँवर में बिठा लिया।

उसके पिता ने कहा-पुत्र इसमें तुम्हारा दोष नहीं। उस भूमि पर किसी समय मय नामक एक असुर रहता था उसने जन्मते ही अपने ही पिता-माता को मार डाला था, उसी के संस्कार उस भूमि में अभी तक बने हुए हैं इसी से उस क्षेत्र में गुजरते हुए तुम्हें ऐसी बुद्धि उपजी।

Wednesday 26 July 2017

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เคฏเคฆुเคตंเคถिเคฏों เค•ा เค…เคจ्เคค เค•ैเคธे เคนुเค†

                      पौराणिक कथाएँ

            यदुवंशियों का अन्त कैसे हुआ

महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद जब युधिष्ठर का राजतिलक हो रहा था तब कौरवों की माता गांधारी ने महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण को दोषी ठहराते हुए श्राप दिया की जिस प्रकार कौरवों के वंश का नाश हुआ है ठीक उसी प्रकार यदुवंश का भी नाश होगा। गांधारी के श्राप से विनाशकाल आने के कारण श्रीकृष्ण द्वारिका लौटकर यदुवंशियों को लेकर प्रयास क्षेत्र में आ गये थे। यदुवंशी अपने साथ अन्न-भंडार भी ले आये थे। कृष्ण ने ब्राह्मणों को अन्नदान देकर यदुवंशियों को मृत्यु का इंतजार करने का आदेश दिया था। कुछ दिनों बाद महाभारत-युद्ध की चर्चा करते हुए सात्यकि और कृतवर्मा में विवाद हो गया। सात्यकि ने गुस्से में आकर कृतवर्मा का सिर काट दिया। इससे उनमें आपसी युद्ध भड़क उठा और वे समूहों में विभाजित होकर एक-दूसरे का संहार करने लगे। इस लड़ाई में श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न और मित्र सात्यकि समेत सभी यदुवंशी मारे गये थे, केवल बब्रु और दारूक ही बचे रह गये थे। यदुवंश के नाश के बाद कृष्ण के ज्येष्ठ भाई बलराम समुद्र तट पर त्रिवेणी संगम के पास बैठ गए और एकाग्रचित्त होकर परमात्मा में लीन हो गए। इस प्रकार शेषनाग के अवतार बलरामजी ने देह त्यागी और स्वधाम लौट गए।

बलराम जी के देह त्यागने के बाद जब एक दिन श्रीकृष्ण जी  पीपल के नीचे ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए थे, तब उस क्षेत्र में एक जरा नाम का बहेलिया आया हुआ था। जरा एक शिकारी था और वह हिरण का शिकार करना चाहता था। जरा को दूर से हिरण के मुख के समान श्रीकृष्ण का तलवा दिखाई दिया। बहेलिए ने बिना कोई विचार किए वहीं से एक तीर छोड़ दिया जो कि श्रीकृष्ण के तलवे में जाकर लगा। जब वह पास गया तो उसने देखा कि श्रीकृष्ण के पैरों में उसने तीर मार दिया है। इसके बाद उसे बहुत पश्चाताप हुआ और वह क्षमायाचना करने लगा। तब श्रीकृष्ण ने बहेलिए से कहा कि जरा तू डर मत, तूने मेरे मन का काम किया है। मैने राम के रूप में अवतार लेकर बाली को छुपकर तीर मारा था। इस कृष्णावतार के समय मैंने उसी बाली को आज तेरे रूप में जरा नामक बहेलिया बनाया और अपने लिए वैसी ही मृत्यु चुनी, जैसी बाली को दी थी। अब तू मेरी आज्ञा से स्वर्गलोक प्राप्त करेगा।

बहेलिए के जाने के बाद वहां श्रीकृष्ण का सारथी दारुक पहुंच गया। दारुक को देखकर श्रीकृष्ण ने कहा कि वह द्वारिका जाकर सभी को यह बताए कि पूरा यदुवंश नष्ट हो चुका है और बलराम के साथ कृष्ण भी स्वधाम लौट चुके हैं। अत: सभी लोग द्वारिका छोड़ दो, क्योंकि यह नगरी अब जल मग्न होने वाली है। मेरी माता, पिता और सभी प्रियजन इंद्रप्रस्थ को चले जाएं। यह संदेश लेकर दारुक वहां से चला गया। इसके बाद उस क्षेत्र में सभी देवता और स्वर्ग की अप्सराएं, यक्ष, किन्नर, गंधर्व आदि आए और उन्होंने श्रीकृष्ण की आराधना की। आराधना के बाद श्रीकृष्ण ने अपने नेत्र बंद कर लिए और वे सशरीर ही अपने धाम को लौट गए।

जब श्रीकृष्ण और बलराम के स्वधाम गमन की सूचना इनके प्रियजनों तक पहुंची तो उन्होंने भी इस दुख से प्राण त्याग दिए। देवकी, रोहिणी, वसुदेव, बलरामजी की पत्नियां, श्रीकृष्ण की पटरानियां आदि सभी ने शरीर त्याग दिए। इसके बाद अर्जुन ने यदुवंश के निमित्त पिण्डदान और श्राद्ध आदि संस्कार किए।

इन संस्कारों के बाद यदुवंश के बचे हुए लोगों को लेकर अर्जुन इंद्रप्रस्थ लौट आए। इसके बाद श्रीकृष्ण के निवास स्थान को छोड़कर शेष द्वारिका समुद्र में डूब गई। श्रीकृष्ण के स्वधाम लौटने की सूचना पाकर सभी पाण्डवों ने भी हिमालय की ओर यात्रा प्रारंभ कर दी थी। इसी यात्रा में ही एक-एक करके पांडव भी शरीर का त्याग करते गए। अंत में युधिष्ठिर सशरीर स्वर्ग पहुंचे थे ।

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เคธूเคคเคชुเคค्เคฐ เค•เคฐ्เคฃ

                     पौराणिक कथाएँ

                        सूतपुत्र कर्ण

अविवाहित रहते हुए कुंती ने कर्ण को जन्म दिया था। समाज के लांछनों से बचने के लिए उसने कर्ण को स्वीकार नहीं किया। कर्ण का पालन एक रथ चलाने वाले ने किया जिसकी वजह से कर्ण को सूतपुत्र कहा जाने लगा। कर्ण को गोद लेने वाले उसके पिता आधीरथ चाहते थे कि कर्ण विवाह करे। पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए कर्ण ने रुषाली नाम की एक सूतपुत्री से विवाह किया। कर्ण की दूसरी पत्नी का नाम सुप्रिया था। सुप्रिया का जिक्र महाभारत की कहानी में ज्यादा नहीं किया गया है।

रुषाली और सुप्रिया से कर्ण के नौ पुत्र थे। वृशसेन, वृशकेतु, चित्रसेन, सत्यसेन, सुशेन, शत्रुंजय, द्विपात, प्रसेन और बनसेन। कर्ण के सभी पुत्र महाभारत के युद्ध में शामिल हुए, जिनमें से 8 वीरगति को प्राप्त हो गए।

वृशकेतु एकमात्र ऐसा पुत्र था जो जीवित रहा। कर्ण की मौत के पश्चात उसकी पत्नी रुषाली उसकी चिता में सती हो गई थी। महाभारत के युद्ध के पश्चात जब पांडवों को यह बात पता चली कि कर्ण उन्हीं का ज्येष्ठ था, तब उन्होंने कर्ण के जीवित पुत्र वृशकेतु को इन्द्रप्रस्थ की गद्दी सौंपी थी। अर्जुन के संरक्षण में वृशकेतु ने कई युद्ध भी लड़े थे।

जब कर्ण मृत्युशैया पर थे तब कृष्ण उनके पास उनके दानवीर होने की परीक्षा लेने के लिए आए। कर्ण ने कृष्ण को कहा कि उसके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसे में कृष्ण ने उनसे उनका सोने का दांत मांग लिया।

कर्ण ने अपने समीप पड़े पत्थर को उठाया और उससे अपना दांत तोड़कर कृष्ण को दे दिया। कर्ण ने एक बार फिर अपने दानवीर होने का प्रमाण दिया जिससे कृष्ण काफी प्रभावित हुए। कृष्ण ने कर्ण से कहा कि वह उनसे कोई भी वरदान मांग़ सकते हैं।

कर्ण ने कृष्ण से कहा कि एक निर्धन सूत पुत्र होने की वजह से उनके साथ बहुत छल हुए हैं। अगली बार जब कृष्ण धरती पर आएं तो वह पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन को सुधारने के लिए प्रयत्न करें। इसके साथ कर्ण ने दो और वरदान मांगे।

दूसरे वरदान के रूप में कर्ण ने यह मांगा कि अगले जन्म में कृष्ण उन्हीं के राज्य में जन्म लें और तीसरे वरदान में उन्होंने कृष्ण से कहा कि उनका अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां कोई पाप ना हो।

पूरी पृथ्वी पर ऐसा कोई स्थान नहीं होने के कारण कृष्ण ने कर्ण का अंतिम संस्कार अपने ही हाथों पर किया। इस तरह दानवीर कर्ण मृत्यु के पश्चात साक्षात वैकुण्ठ धाम को प्राप्त हुए।

Story Time : เคฎेเคฐी เคฆीเคฆी เค”เคฐ เคฐेเคตเคคी

Story Time ๐Ÿ˜Š

                      เคฎेเคฐी เคฆीเคฆी เค”เคฐ เคฐेเคตเคคी

เค–ाเคจे เค•ी เคฎेเคœ เคชเคฐ เคฐเค–े เคšाเคฏ เค•े เคช्เคฏाเคฒे เคธे เค‰เค เคคी เคนुเคˆ เคญाเคช เค”เคฐ เคฎเคจ เคฎे เค‰เคฎเฅœเคคा เคตिเคšाเคฐों เค•ा เค—ुเคฌाเคฐ, เคธเคฌ เคœैเคธे เคเค•ाเค•ाเคฐ เคนो เคฐเคนा เคฅा ।เค…เคญी 10 เคฎिเคจเคŸ เคชเคนเคฒे เคคเค• เคธเคฌ เค ीเค• เคฅा ,เคชเคฐ เคฌเคกी़ เคฌเคนเคจ เค•े เคซोเคจ เคจे เคนृเคฆเคฏ เค•ो เคธोเคšเคจे เคชเคฐ เคตिเคตเคถ เค•เคฐ เคฆिเคฏा । เคซोเคจ เคชเคฐ เคฌเคนเคจ เค•ा เคฌाเคฐ เคฌाเคฐ เค•เคนเคจा เค•ि "เคฎैंเคจे เคคो เคฌเคนू เค•ो เคฌेเคŸी เคนी เคฎाเคจा เคคो เคซिเคฐ เค‰เคธเคจे เคฎुเคे เคฌाเคคें เค•्เคฏों เคธुเคจाเคˆ ? " เคธुเคจเคจे เคฎे เคคो เคฏे เคนเคฐ เค˜เคฐ เคฎे เคนोเคจे เคตाเคฒी เคฌाเคค เคนै เคชเคฐ เคฎेเคฐा เคฎเคจ เค‡เคธ เคคเคฐ्เค• เคตिเคคเคฐ्เค• เคฎे เคซँเคธा เคนै เค•ि เคนเคฎाเคฐी เคฌเคนू เคฌेเคŸी เค•ी เคคเคฐเคน เค•्เคฏों ? เคฌเคนू เค•ो เคฌเคนू เค•े เคฐूเคช เคฎे เคช्เคฐेเคฎ เคจเคนीं เคฆिเคฏा เคœा เคธเค•เคคा। เค•्เคฏा เคนเคฎ เคฌाเคฐ เคฌाเคฐ เคฌเคนू เค•ो เคฌेเคŸी เคฎाเคจเคจे เค•ी เคฌाเคค เค•เคน เค•เคฐ เค…เคชเคจे เค•िเคธी เค…เคชเคฐाเคง เคฌोเคง เค•ो เค›िเคชा เคคो เคจเคนीं เคฐเคนे เคนैं। เคฏा เคซिเคฐ เคฏเคนी เคฌเคฆเคฒเคคे เคฏुเค— เค•ी เคจเคˆ เคชเคฐिเคญाเคทा เคนै  ? เค•เคฒ เคฎेเคฐी เคฏเคนी เคฌเคนเคจ เคฌเคนू เค•ी เคฌเฅाเคˆ เค•े เคชुเคฒ เคฌांเคง เคฐเคนी เคฅी। เคฎुเคे เคฌเคคा เคฐเคนी เคฅी เคฎेเคฐी เคฌीเคฎाเคฐी เคฎें เคฎेเคฐी เคฌเคนू เคจे เคฎेเคฐी เคฌเคนुเคค เคธेเคตा เค•ी เค‡เคคเคจी เคธेเคตा เคคो เคฎेเคฐी เคฌेเคŸी เคญी เคจเคนीं เค•เคฐเคคी। เค†เคœ เคตเคนी เคฌเคนเคจ เค‰เคธी เคฌเคนू เคธे เค‡เคคเคจा เคชเคฐेเคถाเคจ เคฅी । เคฌोเคฒ เคฐเคนी เคฅी เคฌเคนू เคจे เค‡เคคเคจा เคธुเคจाเคฏा।

เคคเคญी เคฆเคฐเคตाเคœे เค•ी เค˜ंเคŸी เคฌเคœी, เคฐเคฎाเคฌेเคจ เค•ाเคฎ เค•เคฐเคจे เค†เคˆं เคฅीं। เคฐोเฅ› เคคो เคฐเคฎाเคฌेเคจ เค•ा เค–िเคฒเค–िเคฒाเคคा เคšเคนเคฐा เคฆेเค–เค•เคฐ เคฆिเคฒ เค–ुเคถ เคนो เคœाเคคा เคฅा เค†เคœ เค•ुเค› เคฎुเคฐเคाเคฏा เคนुเค† เคฅा। เคฎैं เค…เคจाเคฏाเคธ เคนी เคชूเค› เคฌैเค ी "เค•्เคฏा เคนुเค†, เค•्เคฏों เคชเคฐेเคถाเคจ เคนो?" 

เคฌोเคฒी เค†เคชเค•ी เคฆीเคฆी เค•ी เคฌเคนू เคจे เค†เคœ เคฌเคนुเคค เคญเคฒा เคฌुเคฐा เคธुเคจाเคฏा। เค‰เคจเค•ा เคฎूเคก เค–เคฐाเคฌ เคฅा เคธाเคฐा เค—ुเคธ्เคธा เคฎुเค เคชเคฐ เค‰เคคाเคฐ เคฆिเคฏा। เคชเคคा เคจเคนीं เค•्เคฏा เคนुเค† เคฅा เค†เคœ เค‰เคจ्เคนें। เคฐเคฎाเคฌेเคจ เค•ो เคธเคฎเคाเคคे เคนुเค เคฎैंเคจे เค•เคนा; เคฐेเคตเคคी เคœเคฐूเคฐ เคชเคฐेเคถाเคจ เคนोเค—ी เค‰เคธเค•ी เคต्เคฏเค•्เคคिเค—เคค เคชเคฐेเคถाเคจिเคฏाँ เคนोंเค—ी। เค†เคœ เคธुเคฌเคน เคฆीเคฆी เคฌเคคा เคฐเคนीं เคฅीं เคฐेเคตเคคी เคจे เค‰เคจ्เคนें เคญเคฒाเคฌुเคฐा เค•เคนा।

เคฐเคฎा เฅžौเคฐเคจ เคฌोเคฒ เคชเฅœी, เค…เคฐे เคจเคนीं; เคฆीเคฆी เคฐेเคตเคคी เคญाเคญी เคจे เค•เคฒ เค•ाเคฒे เคฐंเค— เค•ा เคธूเคŸ เคชเคนเคจा เคฅा เค†เคชเค•ी เคฆीเคฆी เค‰เคจ्เคนें เคกाเคŸเคจे เคฒเค—ीं । เค•ाเคฒे เคฐंเค— เค•े เค•เคชเฅœे เคฎเคค เคชเคนเคจा เค•เคฐो । เคญाเคญी เคœเคฒ्เคฆी เคฎें เคœा เคฐเคนीं เคฅीं। เค‰เคจ्เคนोंเคจे เค†เคชเค•ी เคฆीเคฆी เคธे เค•เคนा เคฌाเคค-เคฌाเคค เคฎें เคฎเคค เคŸोเค•ा เค•เคฐो, เคฎेเคฐी เคญी เค…เคชเคจी เคœिंเคฆเค—ी เคนै। เคคเคฌ เคธे เคธाเคธ เคฌเคนू เคฆोเคจों เคชเคฐेเคถाเคจ เคนैं। เคญाเคญी เค•ो เคธाเคธ เค•ी เคกाเคŸ เคธเคนเคจ เคจเคนीं เคนुเคˆ เค”เคฐ เค†เคชเค•ी เคฌเคนเคจ เคญाเคญी เค•ी เคฌाเคคों เค•ो เค…เคชเคจा เค…เคชเคฎाเคจ เคฎाเคจ เคฌैเค ीं। เคญाเคญी เค•เคฒ เคฌोเคฒ เคฐเคนीं เคฅीं เคฎेเคฐी เคธाเคธूเคฎाँ เค•ो เคฎें เคฎाँ เคœैเคธी เค‡เคœ्เคœเคค เคฆेเคคी เคนूँ เค”เคฐ เคตो เคฎुเคे เคœเคฌ เคฆेเค–ो เคคเคฌ เคญเคฒा-เคฌुเคฐा   เคธुเคจाเคคी เคฐเคนเคคी เคนैं । เค•เคฌ เคคเค• เคธुเคจूँเค—ी? เค…เคชเคจे เคชเคธंเคฆ เค•े เค•เคชเฅœे เคคเค• เคชเคนเคจเคจे เคฎें เคฐोเค•-เคŸोเค• เค•เคฐเคคीं เคนैं।

เคฎैंเคจे เคฐเคฎा เค•ो เค˜เคฐ เค•े เคฆो-เคšाเคฐ เค•ाเคฎ เคฆिเคฏे เค”เคฐ เค…เคชเคจी เคฆीเคฆी เค•े เค˜เคฐ เคšเคฒ เคฆी। เคตเคนाँ เคชเคนुंเคšी เคคो เคจเฅ›ाเคฐा เค•ुเค› เค”เคฐ เคนी เคฅा। เคฐेเคตเคคी เค•े เคกेเฅ เคธाเคฒ เค•े เคฌเคš्เคšे เคจे เคชूเคฐे เคฎुँเคน เคชเคฐ เค•ाเคœเคฒ เคฅोเคช เคฐเค–ा เคฅा। เคฐेเคตเคคी เคธเคฎเค เคจเคนीं เคชा เคฐเคนी เคฅी เค•्เคฏा เค•เคฐे เคฆीเคฆी เคจे เฅžौเคฐเคจ เคฐुเคˆ เค•ो เคคेเคฒ เคฎें เคกुเคฌोเคฏा เค”เคฐ เคฐोเคนเคจ เค•ा เค•ाเคœเคฒ เคธाเคซ เค•เคฐเคจे เคฒเค—ीं। เคฐेเคตเคคी เคœเคฒ्เคฆी เคœเคฒ्เคฆी เคฐुเคˆ เคธाเคธूเคฎा เค•ो เคฆे เคฐเคนी เคฅी। เคฐोเคนเคจ เค•ो เคชเคฐेเคถाเคจ เคฆेเค–เค•เคฐ เคฆोเคจों เคชเคฐेเคถाเคจ เคฅीं เคซिเคฐ เคฆोเคจों เค–ूเคฌ เคนँเคธे।

เค…เคฌ เคคเค• เคฆीเคฆी เคญी เคถाเคฏเคฆ เค…เคชเคจी เคฌेเคŸी เคธे เคนुเคˆ เคฒเฅœाเคˆเคฏाँ  เค”เคฐ เคจเค–เคฐे เคฏाเคฆ เค•เคฐ เคšुเค•ीं เคฅीं। เค†เค–िเคฐ เคฐेเคตเคคी เคญी เคคो เค‰เคธी เคคเคฐเคน เคฒเฅœी เคฅी। เคฐेเคตเคคी เคญी เค…เคชเคจी เคฎเคฎ्เคฎा เค•े เคนाเคฅों เคนुเคˆ เคชिเคŸाเคˆ เคฏाเคฆ เค•เคฐ เค…เคชเคจी เคธाเคธूเคฎा เค•ी เคกाเคŸ เคญूเคฒ เคšुเค•ी เคฅी। เคฎुเคे เคญी เค…เคชเคจे เคช्เคฐเคถ्เคจों เค•ा เค‰เคค्เคคเคฐ เคฎिเคฒ เคšुเค•ा เคฅा। เค…ंเคคเคฐ เคฌเคนू-เคฌेเคŸी เคฏा เคธाเคธ เค”เคฐ เคฎाँ เค•ा เคจเคนीं เคฅा। เคฏे เคเค• เค˜เคฐ เค•े เคฆो เคฌเคฐเคคเคจ เคนैं เค‡เคจเค•ा เค–เคŸเค•เคจा เคธ्เคตเคญाเคตिเค• เคนै। เคนเคฎें เค‡เคจ्เคนें เค…เคชเคจे เคฐंเค—ों เค•े เคธाเคฅ เคœीเคจे เคฆेเคจा เคธीเค–เคจा เคšाเคนिเคฏे। เคฎैं เคญी เคšाเคฏ เค•ी เคšुเคธ्เค•ी เคฎाเคฐ เค…เคชเคจे เค˜เคฐ เค•ी เคฐाเคน เคฒे เคšुเค•ी เคฅी।

                                *เคฐुเคšि เคถुเค•्เคฒा*

Monday 24 July 2017

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เค•ुเคฎ्เคญเค•เคฐเคฃ

                      पौराणिक कथाएँ

                         कुम्भकरण

रावण, विभीषण और कुंभकर्ण तीनों भाईयों ने ब्रह्माजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर जब ब्रह्माजी प्रकट हुए तो कुंभकर्ण को वरदान देने से पहले चिंतित थे।

रावण को मनचाहा वरदान देने के बाद ब्रह्माजी कुंभकर्ण के पास गए। उसे देखकर ब्रह्माजी के मन में बड़ा आश्चर्य हुआ।

ब्रह्माजी की चिंता का कारण ये था कि यदि कुंभकर्ण हर रोज भरपेट भोजन करेगा तो जल्दी ही पूरी सृष्टि नष्ट हो जाएगी। इस कारण ब्रह्माजी ने सरस्वती के द्वारा कुंभकर्ण की बुद्धि भ्रमित कर दी थी। कुंभकर्ण ने मतिभ्रम के कारण 6 माह तक सोते रहने का वरदान मांग लिया।

कुंभकर्ण को पाप-पुण्य और धर्म-कर्म से कोई लेना-देना नहीं था। वह तो हर 6 माह में एक बार जागता था। उसका पूरा एक दिन भोजन करने में और सभी का कुशल-मंगल जानने में व्यतीत हो जाता था। रावण के अधार्मिक कार्यों में उसका कोई सहयोग नहीं होता था। कुंभकर्ण राक्षस जरूर था, लेकिन अधर्म से दूर ही रहता था। इसी वजह से स्वयं देवर्षि नारद ने कुंभकर्ण को तत्वज्ञान का उपदेश दिया था।

रावण का भाई कुंभकर्ण अत्यंत बलवान था, इससे टक्कर लेने वाला कोई योद्धा पूरे जगत में नहीं था। वह मदिरा पीकर छ: माह सोया करता था। जब कुंभकर्ण जागता था तो तीनों लोकों में हाहाकार मच जाता था।

रावण द्वारा सीता हरण के बाद श्रीराम वानर सहित लंका पहुंच गए थे। श्रीराम और रावण, दोनों की सेनाओं के बीच घमासान युद्ध होने लगा, उस समय कुंभकर्ण सो रहा था। जब रावण के कई महारथी मारे जा चुके थे, तब कुंभकर्ण को जगाने का आदेश दिया गया। कई प्रकार के उपायों के बाद जब कुंभकर्ण जागा और उसे मालूम हुआ कि रावण ने सीता का हरण किया है तो उसे बहुत दुख हुआ था।

जगदंबा हरि आनि अब सठ चाहत कल्यान।

कुंभकर्ण दुखी होकर रावण से बोला कि अरे मूर्ख। तूने जगत जननी का हरण किया है और अब तू अपना कल्याण चाहता है?

इसके बाद कुंभकर्ण ने रावण को कई प्रकार से समझाया कि श्रीराम से क्षमायाचना कर लें और सीता को सकुशल लौटा दे। ताकि राक्षस कुल का नाश होने से बच जाए। इतना समझाने के बाद भी रावण नहीं माना।

जब रावण युद्ध टालने की बातें नहीं माना तो कुंभकर्ण बड़े भाई का मान रखते हुए युद्ध के लिए तैयार हो गया। कुंभकर्ण जानता था कि श्रीराम साक्षात भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्हें युद्ध में पराजित कर पाना असंभव है। इसके बाद भी रावण का मान रखते हुए, वह श्रीराम से युद्ध करने गया। कुंभकर्ण श्रीराम के द्वारा मुक्ति पाने का भाव मन में रखकर युद्ध करने गया था। भगवान के बाण लगते ही कुंभकर्ण ने देह त्याग दी और उसका जीवन सफल हो गया।

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เคฎเคนिเคทाเคธुเคฐ เค•े เคตเคง เค•ी เค•เคฅा

                    पौराणिक कथाएँ

            महिषासुर के वध की कथा

महिषासुर दानवराज रम्भासुर का पुत्र था, जो बहुत शक्तिशाली था। कथा के अनुसार महिषासुर का जन्म पुरुष और महिषी (भैंस) के संयोग से हुआ था। इसलिए उसे महिषासुर कहा जाता था। वह अपनी इच्छा के अनुसार भैंसे व इंसान का रूप धारण कर सकता था।

उसने अमर होने की इच्छा से ब्रह्मा को प्रसन्न करने के लिए बड़ी कठिन तपस्या की। ब्रह्माजी उसके तप से प्रसन्न हुए। उन्होंने उसे आशीर्वाद दिया और इच्छानुसार वर मांगने को कहा। महिषासुर ने उनसे अमर होने का वर मांगा। ब्रह्माजी ने कहा जन्मे हुए जीव का मरना तय होता है। तुम कुछ और वरदान मांगो। महिषासुर ने बहुत सोचा और फिर कहा- आप मुझे ये आशीर्वाद दें कि देवता, असुर और मानव कोई भी मुझे न मार पाए। किसी स्त्री के हाथ से मेरी मृत्यु हो। ब्रह्माजी ‘एवमस्तु’ यानी ऐसा ही हो कहकर अपने लोक चले गए।

वरदान पाकर लौटने के बाद महिषासुर सभी दैत्यों का राजा बन गया। उसने दैत्यों की विशाल सेना का गठन कर पाताल लोक और मृत्युलोक पर आक्रमण कर सभी को अपने अधीन कर लिया। फिर उसने देवताओं के इन्द्रलोक पर आक्रमण किया। इस युद्ध में भगवान विष्णु और शिव ने भी देवताओं का साथ दिया, लेकिन महिषासुर के हाथों सभी को पराजय का सामना करना पड़ा और देवलोक पर भी महिषासुर का अधिकार हो गया। वह तीनों लोकों का अधिपति बन गया।

जब सभी देव भगवान विष्णु के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आप भगवती महाशक्ति की आराधना करें। सभी देवताओं ने आराधना की। तब भगवती का जन्म हुआ। इन देवी की उत्पत्ति महिषासुर के अंत के लिए हुई थी, इसलिए इन्हें ‘महिषासुर मर्दिनी’ कहा गया। समस्त देवताओं के तेज से प्रकट हुई देवी को देखकर पीड़ित देवताओं की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।

भगवान शिव ने देवी को त्रिशूल दिया। भगवान विष्णु ने देवी को चक्र प्रदान किया। इसी तरह, सभी देवी-देवताओं ने अनेक प्रकार के अस्त्र-शस्त्र देवी के हाथों में सजा दिए। इंद्र ने अपना वज्र और ऐरावत हाथी से उतारकर एक घंटा देवी को दिया। सूर्य ने अपने रोम कूपों और किरणों का तेज भरकर ढाल, तलवार और दिव्य सिंह यानि शेर को सवारी के लिए उस देवी को अर्पित कर दिया। विश्वकर्मा ने कई अभेद्य कवच और अस्त्र देकर महिषासुर मर्दिनी को सभी प्रकार के बड़े-छोटे अस्त्रों से शोभित किया। अब बारी थी युद्ध की। थोड़ी देर बाद महिषासुर ने देखा कि एक विशालकाय रूपवान स्त्री अनेक भुजाओं वाली और अस्त्र शस्त्र से सज्जित होकर शेर पर बैठ उसकी ओर आ रही है।

महिषासुर की सेना का सेनापति आगे बढ़कर देवी के साथ युद्ध करने लगा। उदग्र नामक महादैत्य भी 60 हजार राक्षसों को लेकर इस युद्ध में कूद पड़ा। महानु नामक दैत्य एक करोड़ सैनिकों के साथ, अशीलोमा दैत्य पांच करोड़ और वास्कल नामक राक्षस 60 लाख सैनिकों के साथ युद्ध में कूद पड़े। सारे देवता इस महायुद्ध को बड़े कौतूहल से देख रहे थे। दानवों के सभी अचूक अस्त्र-शस्त्र देवी के सामने बौने साबित हो रहे थे। रणचंडिका देवी ने तलवार से सैकड़ों असुरों को एक ही झटके में मौत के घाट उतार दिया और असुराें की पूरी सेना के साथ ही महिषासुर का भी वध कर दिया।

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เคฌ्เคฐเคน्เคฎा เคœी เค•ा เคชांเคšเคตा เคธเคฐ

                    पौराणिक कथाएँ

               ब्रह्मा जी का पांचवा सर

एक बार देवताओं ने ब्रह्मा और विष्णु जी से बारी-बारी से पूछा कि जगत में सबसे श्रेष्ठ कौन है तो स्वाभाविक ही उन्होंने अपने को श्रेष्ठ बताया। देवताओं ने वेदशास्त्रों से पूछा तो उत्तर आया कि जिनके भीतर चराचर जगत, भूत, भविष्य और वर्तमान समाया हुआ है, अनादि अंनत और अविनाशी तो भगवान रूद्र ही हैं।

वेद शास्त्रों से शिव के बारे में यह सब सुनकर ब्रह्मा ने अपने पांचवें मुख से शिव के बारे में भला-बुरा कहा। इससे वेद दुखी हुए। इसी समय एक दिव्यज्योति के रूप में भगवान रूद्र प्रकट हुए। ब्रह्मा ने कहा कि हे रूद्र, तुम मेरे ही सिर से पैदा हुए हो।

अधिक रुदन करने के कारण मैंने ही तुम्हारा नाम ‘रूद्र’ रखा है अतः तुम मेरी सेवा में आ जाओ, ब्रह्मा के इस आचरण पर शिव को भयानक क्रोध आया और उन्होंने भैरव को उत्पन्न करके कहा कि तुम ब्रह्मा पर शासन करो।

उन दिव्य शक्ति संपन्न भैरव ने अपने बाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नाख़ून से शिव के प्रति अपमान जनक शब्द कहने वाले ब्रह्मा के पांचवे सर को ही काट दिया। शिव के कहने पर भैरव काशी प्रस्थान किये जहां ब्रह्म हत्या से मुक्ति मिली। रूद्र ने इन्हें काशी का कोतवाल नियुक्त किया।

आज भी ये काशी के कोतवाल के रूप में पूजे जाते हैं। इनका दर्शन किये वगैर विश्वनाथ का दर्शन अधूरा रहता है।

เคชौเคฐाเคฃिเค• เค•เคฅाเคँ : เคœเคฐाเคธंเคง เค•ा เคœเคจ्เคฎ เคเคตं เคฎृเคค्เคฏु เค•ैเคธे เคนुเคˆ

                      पौराणिक कथाएँ

        जरासंध का जन्म एवं मृत्यु कैसे हुई

मगधदेश में बृहद्रथ नाम के राजा थे। उनकी दो पत्नियां थीं, लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं थी। एक दिन संतान की चाह में राजा बृहद्रथ महात्मा चण्डकौशिक के पास गए और सेवा कर उन्हें संतुष्ट किया। प्रसन्न होकर महात्मा चण्डकौशिक ने उन्हें एक फल दिया और कहा कि ये फल अपनी पत्नी को खिला देना, इससे तुम्हें संतान की प्राप्ति होगी। राजा बृहद्रथ की दो पत्नियां थीं। राजा ने वह फल काटकर अपनी दोनों पत्नियों को खिला दिया। समय आने पर दोनों रानियों के गर्भ से शिशु के शरीर का एक-एक टुकड़ा पैदा हुआ। रानियों ने घबराकर शिशु के दोनों जीवित टुकड़ों को बाहर फेंक दिया। उसी समय वहां से एक राक्षसी गुजरी। उसका नाम जरा था। जब उसने जीवित शिशु के दो टुकड़ों को देखा तो अपनी माया से उन दोनों टुकड़ों को जोड़ दिया और वह शिशु एक हो गया। एक शरीर होते ही वह शिशु जोर-जोर से रोने लगा।

बालक की रोने की आवाज सुनकर दोनों रानियां बाहर निकली और उन्होंने उस बालक को गोद में ले लिया। राजा बृहद्रथ भी वहां आ गए और उन्होंने उस राक्षसी से उसका परिचय पूछा। राक्षसी ने राजा को सारी बात सच-सच बता दी। राजा बहुत खुश हुए और उन्होंने उस बालक का नाम जरासंध रख दिया क्योंकि उसे जरा नाम की राक्षसी ने संधित (जोड़ा) किया था।

जरासंध मथुरा के राजा कंस का ससुर एवं परम मित्र था। उसकी दोनों पुत्रियों आसित व प्रापित का विवाह कंस से हुआ था। श्रीकृष्ण से कंस वध का प्रतिशोध लेने के लिए उसने 17 बार मथुरा पर चढ़ाई की, लेकिन हर बार उसे असफल होना पड़ा। जरासंध के भय से अनेक राजा अपने राज्य छोड़ कर भाग गए थे। शिशुपाल जरासंध का सेनापति था।

जरासंध भगवान शंकर का परम भक्त था। उसने अपने पराक्रम से 86 राजाओं को बंदी बना लिया था। बंदी राजाओं को उसने पहाड़ी किले में कैद कर लिया था। जरासंध 100 को बंदी बनाकर उनकी बलि देना चाहता था, जिससे कि वह चक्रवर्ती सम्राट बन सके।

जरासंध का वध करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने योजना बनाई। योजना के अनुसार श्रीकृष्ण, भीम व अर्जुन ब्राह्मण का वेष बनाकर जरासंध के पास गए और उसे कुश्ती के लिए ललकारा। जरासंध समझ गया कि ये ब्राह्मण नहीं है। जरासंध के कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना वास्तविक परिचय दिया।
जरासंध ने भीम से कुश्ती लड़ने का निश्चय किया। राजा जरासंध और भीम का युद्ध कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से 13 दिन तक लगातार चलता रहा। चौदहवें दिन भीम ने श्रीकृष्ण का इशारा समझ कर जरासंध के शरीर के दो टुकड़े कर दिए।

जरासंध का वध कर भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी कैद में जितने भी राजा थे, सबको आजाद कर दिया और कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर चक्रवर्ती पद प्राप्त करने के लिए राजसूय यज्ञ करना चाहते हैं। आप लोग उनकी सहायता कीजिए। राजाओं ने श्रीकृष्ण का यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और धर्मराज युधिष्ठिर को अपना राजा मान लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने जरासंध के पुत्र सहदेव को अभयदान देकर मगध का राजा बना दिया।